Fri. Mar 29th, 2024
Post Office Sukanya Yojana

Post Office Sukanya Yojana: अगर आपके घर में एक नन्ही बिटिया ने जन्म लिया है तो आपको उसके भविष्य की फिक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की शुरुआत की है इस SSY Yojana के तहत केवल बेटियों को इसका लाभ दिया जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम आयु की बालिकाओं के नाम से माता-पिता या उनके लीगल अभिभावक द्वारा या खाता खुलवाया जाता है। जो ₹250 से शुरू होकर 1.5 लाख हो सकता है।

केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत Sukanya Samriddhi Scheme की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य यह है कि जिनके घर बेटियां हैं वह उनके भविष्य की पढ़ाई व शादी आदि में होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए बचत कर सकते हैं। आज इस लेख “Post Office Sukanya Yojana” के माध्यम से जानते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है और इसमें क्या लाभ मिलते हैं?

Post Office Sukanya Yojana

Post Office Sukanya Yojana 2023 क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसके तहत देश भर में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है। इस योजना के चलते केवल बेटियों का खाता खोला जाता है। आवेदक Sukanya Samriddhi Yojana का खाता अपने किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक जाकर खुलवा सकते हैं।

Sukanya Scheme में कितनी राशि जमा करें?

आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत 10 साल से कम आयु की बेटियों का खाता खुलवाया जाता है। इस योजना के तहत 15 साल तक 1000 रुपए खाते में निवेश करना होता है। उसके बाद बाकी के 6 साल आपको कोई निवेश नहीं करना होता है लेकिन आप की जमा राशि पर ब्याज मिलता रहेगा। इस योजना में मेच्योरिटी पीरियड 21 वर्ष तक है लेकिन जब बेटी 18 वर्ष की हो जाती है तो सुकन्या अकाउंट से पैसे निकाल सकती है। सुकन्या समृद्धि योजना में कितना निवेश करने पर आवेदकों को कितना मिलेगा यह उनके ब्याज और निवेश की गई राशि पर निर्भर करता है।

UCO Bank Personal Loan: यूको बैंक दे रही है मिनटों में 10 लाख तक का लोन

Bihar Har Ghar Bijli Yojana 2023: Har Ghar Bijli Bihar Login by Registration, Status and etc

Low Cibil Score होने के बाद भी यहां से मिलेगा लाखों का Loan

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर (Sukanya Calculator)

इसकी मदद से इस SSY Scheme को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस योजना में यह निर्भर करता है कि आप हर महीने हजार रुपए जमा कर रहे हैं या हर साल ₹1000 जमा कर रहे हैं। इस स्थिति में आपको मिलने वाला रिटर्न भी अलग-अलग होगा। आपको बता दें कि वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की ब्याज दर 8% प्रतिवर्ष चल रही है। अगर आप हर साल हजार रुपए इन्वेस्ट करते हैं तो आपका कुल इन्वेस्ट 15000 रुपए होगा।

Sukanya Yojana Maturity Amount: मिलेगा इतना पैसा

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत अगर आप ₹1000 हर महीने जमा करते हैं तो 1 साल का ₹12000 हो जाएगा और आपको 15 वर्ष तक इसमें निवेश करना होता है इसके हिसाब से आप का कुल निवेश 1,80,000 रुपए होगा। आपको बता दें कि इस योजना में 8% ब्याज के हिसाब से ग्राहकों को अकाउंट मैच्योर होने पर 5,38,763 रुपए का लाभ मिलेगा।

Sarkariinews Home Page