Rs 2,000 currency note ban: 2016 के बाद 2023 फिर से नोटबन्दी में के चलते सबसे चर्चित बर्षों में गिना जाएगा।जिस प्रकार 2016 में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500और 1000 के नोटों को चलन से बन्द करवा दिया था उसी प्रकार साल 2023 में आज फिर से RBI ने 2000 के नोट पर प्रतिबंध लगा दिया है।
RBI ने आज ही इस निर्णय की घोषणा कर दी है कि मार्केट में 2000 के नोट पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। भारत भर के बैंक को निर्देश दे दिया गया है कि कोई भी बैंक उपभोक्ता के साथ 2000 के नोट का कोई व्यवहार नही करेगा और ना ही बैंक द्वारा उपभोक्ता को 2000 का नोट जारी किया जायेगा। जैसा कि हम सब जानते हैं साल 2016 में नोटबन्दी के दौरान 500 और 1000 ने नोट पर बैन लगने के बाद rbi ने 2000 के नए नोट जारी किए थे। गुलाबी रंग के इस नोट ने भारतीय बाजार की अर्थव्यवस्था को 7 साल तक देखा है।
इस नोट को अब तक का सबसे बड़ा नोट भी कहा जा सकता है क्योंकि इससे पहले केवल 1000 रुपये तक का नोट ही चलन में था। 7 साल बाद इस नोट को मार्केट से प्रतिबंधित किया जा रहा है। इसके पीछे भी rbi और वित्त मंत्रालय की बड़ी योजना है। बैंक को तत्काल प्रभाव से इस निर्णय को मानने के लिए कहा गया है। साथ ही उपभोक्ताओं से निवेदन किया गया है कि किसी के पास यदि 2000 के नोट हों तो वे नज़दीकी बैंक शाखा में जाकर एक्सचेंज करवा सकते हैं।
Refund List Sahara India 2023: सेबी ने किया बड़ा एलान, इन निवेशकों को नहीं मिलेगा पैसा
आपकी जानकारी के लिए बता दें rbi ने 2000 के नोटों की छपाई साल 2018-19 में ही बन्द कर दी थी। अब rbi द्वारा इस नोट को मार्केट में व्यवहार से भी प्रतिबंधित किया जा रहा है। यदि आपके पास 2000 के नोट है तो आप 30 सितंबर तक इन नोटों को बैंक में जाकर एक्सचेंज करवा सकते हैं। 30 सितंबर तक यह नोट वैध माने जाएंगे उसके बाद बाजार में इन नोटों की कीमत कागज़ के गुलाबी रंग के टूकड़े के अलावा कुछ भी नही होगी।
अर्थशास्त्रियों की माने तो यह सरकार और rbi का एक मास्टरप्लान माना जा रहा है।
इस नोट पर प्रतिबंध से निम्नलिखित फायदे होंगे।
कालाबाज़ारी पर कसेगी लगाम : जैसा कि साल 2016 में हमने देखा 500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध लगते ही सबसे ज्यादा चिंता में आ गए थे काला बाजारी लोग। साल 2016 में काफी सारा काला धन पकड़ा गया था। तथा इनकम टैक्स और ed के छापे में भी काफी सारे काले बाजारी लोगो को धर दबोचा गया था। इसी क्रम में एक बार फिर से वे सभी लोग जो कल बाजारी करते हुए 2000 ने नोटों को अपने पास अवैध तरीके से जमा कर रहे होंगे वे सब अब एक बार फिर से सरकार के चंगुल में फंस जाएंगे। ऐसे में काले धन पर फिर से लगाम लगेगी। माना जा रहा है इस बार बड़े पैमाने पर काला धन बाहर आएगा।
आतन्कवाद फंडिंग पर ब्रेक : भारत में 2000 के नोट का चलन बन्द होने के साथ साथ आंतकवाद की भी फंडिंग बन्द हो जाएगी। जैसा कि यदि निश्चित सीमा से अधिक और बिना किसी इनकम टैक्स प्रूफ के 2000 नोट को एक्सचेंज के लिए ले जाया गया तो ed शिकंजा कसेगी और यदि एक्सचेंज नही कराया गया तो 2016 की तरह लाखो रुपयों की व्वेल्यु केवल कागज़ के भाव रह जायेगी।
COMEDK UGET Admit Card 2023 (Out) : चेक करें COMEDK Exam डेट, Result डेट
नकली नोट की छपाई पर लगाम : जैसा कि साल 2017 से 2000 के नकली नोटों को बाजार में काफी सर्कुलेट होता देखा गया इज़लिये 2018 में rbi में इन नोटों की छपाई रोक दी मगर फिर भी चलन में होने की वजह से नकली नोट अब भी बाजार में चलन में है। बैन के लगते ही नकली नोटो की छपाई पर लगाम लगेगी और निकली नोट चलन से भी हट जाएंगे।
मनीलांड्रिंग पर भी रोक : देश मे 2016 के बाद 2000 के नोट के चलन में आते ही कई लोगों को बड़ी रकम को अपने पास रखने का मौका मिल गया। जहां 500 के 4 नोट संभालना मुश्किल होता है वही 2000 का एक नोट इस मुश्किल को काफी आसान कर देता है ऐसे में देश मे 2000 का नोट आने पर मनीलांड्रिंग की समस्या भी बढ़ गई थी। नोट पर बैन लगते ही अब मनीलांड्रिंग की समस्या पर भी रोक लगेगी और दोषी भी शिकंजे में आएंगे।
कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि आम जन के लिए यह फैसला देखने के काफी छोटा सा और परेशानी भरा लगता है मगर इसका असर बड़ा और दूरगामी होगा।
हमारा अपने पाठकों से निवेदन है कि 2000 के नोट को जितना जल्द हो सके नज़दीकी बैंक के जाकर 30 सितंबर से पहले एक्सचेंज करवा लें।